दुर्ग

गर्मी के मौसम में पक्षियों को बचाने के लिए बाट रहे सकोर
26-May-2026 5:25 PM
गर्मी के मौसम में पक्षियों को बचाने के लिए बाट रहे सकोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 मई।
कुमुद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गर्मी के मौसम में बेजुबा प्यासे पक्षियों को पानी पिलाने के लिए मिट्टी के बर्तन सकोर इंद्रप्रस्थ होटल के पास निशुल्क वितरण किया गया। नगरवासियों को अपील किया गया बेजुबा पक्षियों के लिए अपने घर आंगन छत पर यह सकोर रखने की अपील की गई। कुमुद वेलफेयर सोसाइटी के  कार्यकर्ताओं  द्वारा कहा गया इस भीषण गर्मी से इंसान नहीं बल्कि नन्हे नन्हे बेजुबा पक्षियों को भी परेशानी होती है। हर वर्ष गर्मी के मौसम में हीटस्ट्रोक के शिकार होकर कितने ही पक्षियों के  जान जाती है हम यदि एक छोटी सी कोशिश करें थोड़ी सी मानवता, दिखाएं और अपने घर व ऑफिस में आने वाले पक्षियों के लिए पानी और खाने के लिए चना,चावल,गेहूं आदि जो भी उपलब्ध हो रखना चाहिए ऐसा कहा गया।
 कुमुद वेलफेयर सोसाइटी के कार्यों को देखते हुए  अन्य लोगों को प्रेरणा लेकर  जीवो वह परिंदों के संरक्षण के प्रति जागृत होकर सेवा कार्य करें। उपस्थित सदस्य अमोल शेंडे, तरमिंदर सिंग, गुरप्रीत कौर, राजू पद्माकर, देवेंद्र सिंग, अजय रामटेक, कीर्ति रामटेक, द्वारिका प्रसाद आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट