दुर्ग

दूसरे चरण की लॉटरी के लिए संशोधित समय सारणी
26-May-2026 5:04 PM
दूसरे चरण की लॉटरी के लिए संशोधित समय सारणी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 मई।
नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 अन्तर्गत वर्ष 2026-27 हेतु प्रदेश प्रदेश में संचालित निजी विद्यालयों में आर.टी.ई. पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन/भर्ती की कार्यवाही हेतु संदर्भित पत्र के माध्यम से समय-सारणी निर्धारित किया गया था।  

उच्च न्यायालय में दायर याचिका क्रमांक 22/2016 में दिनांक 7 मई 2026 को दिए निर्देश के परिपालन में प्रथम चरण की लाटरी से चयनित छात्रों के प्रवेश उपरांत शेष रिक्त आरटीई सीट के लिए द्वितीय चरण की लाटरी हेतु समय सारणी में आंशिक परिवर्तन किया गया है। सत्र 2025-26 के ड्रापआउट स्टूडेंट्स की एन्ट्री 25 मई से 9 जून, सीट प्रकटीकरण की कार्यवाही 10 से 16 जून, आवेदन संशोधन 17 से 30 जून, नोडल द्वारा आवेदन का सत्यापन 17 जून से 3 जुलाई, लॉटरी 6 जुलाई, चयनित आवेदनों का दाखिला 8 से 17 जुलाई। संशोधित समय-सारणी के अनुसार समय सीमा में कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए हैं।


अन्य पोस्ट