दुर्ग

आयुक्त ने आकाशगंगा, दक्षिण गंगोत्री व प्रियदर्शिनी परिसर का किया निरीक्षण
26-May-2026 5:01 PM
आयुक्त ने आकाशगंगा, दक्षिण गंगोत्री व प्रियदर्शिनी परिसर का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 26 मई।
नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सोमवार को जोन-1 नेहरू नगर अंतर्गत साफ-सफाई, अवैध निर्माण, सडक़ बाधा, पानी निकासी, आश्रय स्थल एवं खेल परिसर का बारिकी से निरीक्षण किये। उपस्थित अधिकारियों को सफाई व्यवस्था पर जोर देते हुए नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने निर्देशित किये हैं।
   निगम आयुक्त, जोन आयुक्त के साथ सुपेला घड़ी चौक से निरीक्षण प्रारंभ किये। निगम आयुक्त नाराजगी व्यक्त करते हुए सुपेला चौक पर लेफ्ट फ्री के कार्य को प्रगति लाने कहा है, जिससे नागरिकों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस कार्य से वायु प्रदूषण मुक्ति के साथ ईंधन बचत एवं आर्थिक बचत होगी । आकाशगंगा सब्जी मण्डी का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने निर्देशित किये हैं। आकाशगंगा के दुकानों का टैक्स जमा हो रहा है कि नहीं उसका पता लगाकर टैक्स जमा नहीं करने वाले दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने कहा गया है। साथ ही दुकान के सामने अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई एवं सामान रखकर सडक़ बाधा करने वालों पर चालानी कार्रवाई करने निर्देशित किये हैं।

दक्षिण गंगोत्री में रेल्वे के किनारे स्थित पत्रकार कॉलोनी के समीप बांस टाल के निवासियों द्वारा सामान सडक़ किनारे रखे है, जिससे आवागमन बाधित होती है, कार्यवाही करते हुए अवैध कब्जा हटाने कहा गया है। साथ ही आस-पास की साफ-सफाई व्यवस्था को बनाये रखने कहा गया है। प्रियदर्शिनी परिसर में आश्रय स्थल के सुविधाओं का जायजा लिये और कमियां दूर करने कहा गया है। वहां निवासरत वृद्वो से मुलाकात कर समस्या से अवगत हुए।
 प्रियदर्शिनी परिसर में निर्माणाधीन खेल परिसर को निरीक्षण किये और गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए बारिकी से कार्य कराने कहा गया है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त सह जोन आयुक्त दिनेश कोसरिया, फत्तेलाल साहू, पुरूषोत्तम सिन्हा, अंकित सक्सेना, कमलेश द्विवेदी स्वच्छता निरीक्षक,  क्रिस्टोफर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट