दुर्ग
दुर्ग, 26 मई। दुर्ग में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। आज दुर्ग में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। वहीं राजनांदगांव आज प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 3 दिनों तक ग्रीष्म लहर का कहर जारी रह सकता है। इस बीच अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। 3 दिनों के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बिहार एवं आसपास इलाकों में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। इसी प्रकार एक द्रोणिका दक्षिण बिहार से लेकर झारखंड तथा ओडिशा होते हुए आंध्र प्रदेश तक समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज हवा चलने एवं हल्की बारिश की संभावना है।


