दुर्ग
पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट
25-May-2026 5:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 25 मई। घर के सामने बैठी प्रार्थिया के साथ पड़ोस में ही रहने वाले आरोपी दिनेश देवार, इकबाल देवार, अल्ताफ देवार ने पुरानी बात को लेकर मारपीट की। इससे प्रार्थिया नसीम अली को चोटे आई। प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि 22 मई की रात 10 बजे प्रार्थिया अपने घर के पास बैठी थी। उसी समय उसके पड़ोस में रहने वाले आरोपी गण पहुंचे और गाली गलौज करने लगे।जब प्रार्थिया ने गाली देने से मना किया तो सभी आरोपियों ने एक राय होकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से मारपीट किये। इससे प्रार्थिया के आंख, कान, हाथ आदि में चोटे आई। जब बीच बचाव करने प्रार्थिया की मां सुनीता सोनवानी पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


