दुर्ग

अवैध गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
22-May-2026 4:49 PM
अवैध गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 22 मई। अवैध रूप से गांजा रखकर ग्राहक की तलाश कर रहे आरोपी को पुलगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2 किलो 127 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करने के लिए घूम रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम नदी रोड हनुमान मंदिर के पास चंदखुरी पहुंची और घेराबंदी करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गोपी खुंटेल निवासी चंदखुरी बताया। आरोपी के पास से लगभग 1,06,350 रुपए कीमत का गांजा बरामद किया गया है।


अन्य पोस्ट