दुर्ग
पुरानी बात को लेकर मारपीट
22-May-2026 4:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 22 मई। पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने प्रार्थी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटें आई। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296 के तहत अपराध दर्ज का जांच में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मनोज बघेल जैतखाम के पास ग्राम पुरई में रहता है। 19 मई की शाम को जैतखाम के पास ग्राम पुरई में चंद्रप्रकाश और छोटू पुरानी बात को लेकर प्रार्थी के साथ गाली-गलौज किया। जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने हाथ मुक्के से मारपीट किया और पास में बनी नाली में धक्का देकर गिरा दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


