दुर्ग
भिलाई नगर, 21 मई। थाना खुर्सीपार पुलिस ने 10 किलो 710 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नगदी रकम और एक मोटर साइकिल भी जब्त की गई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि खुर्सीपार क्षेत्र के आईटीआई मैदान के पास एक युवक अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना मिलते ही थाना खुर्सीपार पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदेही को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास रखे थैले से 10 किलो 710 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा 1,480 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल मोटर साइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सन्नी यादव उर्फ देवार निवासी खुर्सीपार भिलाई बताया। आरोपी ने अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से गांजा बिक्री के लिए रखना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।


