दुर्ग

मोबाइल न देने पर बेटे ने हंसिए से मां-बाप की हत्या की कोशिश की
19-May-2026 1:31 PM
मोबाइल न देने पर बेटे ने हंसिए से मां-बाप की हत्या की कोशिश की

पड़ोसियों ने रस्सी से बांधकर पकड़ा, गंभीर हालत में मां रायपुर रिफर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 मई।
जामुल थाना अंतर्गत एक बेटे ने मोबाइल नहीं मिलने की बात पर अपने ही माता-पिता पर हंसिए से हमला कर दिया। हमले में मां गंभीर रुप से घायल हो गई जबकि पिता को भी चोटें आई है। घटना के बाद  आसपास के लोगों ने मानसिक रोगी आरोपी को रस्सी से बांध कर पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया।

एक दिन पहले ही जेवरा सिरसा इलाके में खाना देने में देरी होने पर गुस्साए बेटे के डंडे से करारा वारकर अपनी मां की हत्या करने के मामले की चर्चा थमी भी नहीं थी कि उसी तरीके की एक और वारदात जामुल थाना क्षेत्र में आज घटित हुई है। यहां पर एक मनोरोगी राकेश साहू (22) ने मोबाइल फोन देने से मना करने पर अपनी मां खिलेश्वरी साहू ( 47) पर हंसिया से ताबड़तोड़ वार कर दिया। राकेश ने बीच बचाव करने पहुंचे अपने पिता चन्दूलाल साहू (50 ) पर भी हमला किया। 

जानकारी होने पर दोनों पति-पत्नी को मुहल्ले वासियों ने सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। इस बात से आसपासरहने वाले भी वाकिफ हैं। इसलिए लोगों ने समूह में जाकर राकेश को दबोचा और फिर रस्सी से बांध दिया, फिर उसे भी अस्पताल ले गए। जामुल थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में राकेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है तो उसे उपचार के लिए रायपुर अस्पताल भेजा गया है।

 


अन्य पोस्ट