दुर्ग
यामिनी का 12वीं में 93 फीसदी अंक, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज ने दी बधाई
18-May-2026 2:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 18 मई। ग्राम डुंडेरा निवासी उदयकरण साहू और लक्ष्मी साहू की पुत्री यामिनी साहू ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 93 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। इस सफलता पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने यामिनी साहू के निवास पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर ताम्रध्वज साहू ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
उन्होंने शिक्षा को समाज के विकास का माध्यम बताते हुए यामिनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नगर निगम रिसाली के पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे ने भी इस सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। इस दौरान चंदूलाल गायकवाड़, जीनत साहू, मनहरण साहू, लोमन सोनी, मोनू तिवारी,योगेश फेकर उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


