दुर्ग

उतई परिक्षेत्रीय सतनामी समाज ने दिखाई एकता, 25 गांव के लोग हुए संगठित
18-May-2026 2:46 PM
उतई परिक्षेत्रीय सतनामी समाज ने दिखाई  एकता, 25 गांव के लोग हुए संगठित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 18 मई।  ग्राम डुंडेरा स्थित राष्ट्रीय भारती हाईस्कूल में उतई परिक्षेत्रीय सतनामी समाज के पदाधिकारियों के चयन हेतु मनोनयन प्रक्रिया से चुनाव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के 25 गांवों के सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सर्वसम्मति एवं मनोनयन प्रक्रिया के आधार पर विभिन्न पदों हेतु पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए ग्राम खम्मरिया ( जिला दुर्ग) से चन्द्रप्रकाश टंडन को चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर राधा बंधे, कवल सिंह गायकवाड़, केशव महिपाल, खोपली  तुकाराम डायरिया का चयन किया गया।

इसी प्रकार सचिव पद पर चन्द्रभूषण कोसरे  चिरपोटी, कोषाध्यक्ष पद पर कोमल सोनी हनोदा) तथा सहसचिव पद पर नीलम मंडले को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही मीडिया प्रभारी के पद पर खिलेश बंजारे को करगाडीह से नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज के विकास एकता एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।  उपस्थित समाजजनों ने नवचयनित पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।  कार्यक्रम में सतनामी समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित हुए।


अन्य पोस्ट