दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 मई। विशाल मेगा मार्ट पद्मनाभपुर के पास मोटरसाइकिल से टक्कर मार देने के बाद आरोपी को ठीक से गाड़ी क्यों नहीं चला रहे हो कहना भारी पड़ गया। आरोपियों ने प्रार्थी एवं अन्य के साथ लाठी, पत्थर, हाथ मुक्के से मारपीट की, इससे प्रार्थी एवं अन्य को चोटें आई। प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 3 (5), 351 (3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि विशाल मेगा मार्ट के पास मोटरसाइकिल को लोकेश्वर साहू निवासी सुभाष चौक बोरसी द्वारा अपनी मोटरसाइकिल सीजी 07 सी जेड 9614 को टकरा दिया जिससे दोनों मोटरसाइकिल वाले गिर गए। गिरने के बाद प्रार्थी ने अपने भाई पंकज कौशिक को फोन करके बताया तो पंकज कौशिक अपने दोस्त आकाश केवल के साथ मौके पर आया। उसने लोकेश्वर साहू को बोला कि गाड़ी को ठीक से क्यों नहीं चल रहा है। इस बात को लेकर लोकेश्वर साहू, रितेश यादव एवं अन्य साथियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए डंडा, पत्थर से मारपीट किए। इससे प्रार्थी के सिर, आंख, हाथ में चोटें आई। वहीं बीच बचाव करने आए अन्य लोगों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इससे राजा विश्वास के पैर, अविनाश उत्कर्ष के नाक एवं पंकज कौशिक के सिर, पीठ, हाथ में चोटें आई। इसी बीच केलाबाड़ी निवासी शकील खान बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।