दुर्ग

स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी तेज, वैशालीनगर जोन में नालों की सफाई
16-May-2026 5:13 PM
स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी तेज, वैशालीनगर जोन में नालों की सफाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 16 मई।
नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रमांक-02 वैशालीनगर क्षेत्र अंतर्गत आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए नाला सफाई अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। निगम द्वारा क्षेत्र के प्रमुख नालों एवं जल निकासी मार्गों की नियमित साफ-सफाई कराई जा रही है, जिससे आम नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हो सके।
 निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार सफाई कर्मियों की टीम लगातार मैदान में उतरकर नालों से गंदगी एवं कचरा हटाने का कार्य कर रही है। सफाई अभियान के माध्यम से जलभराव की समस्या को रोकने तथा स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
निगम प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें तथा कचरा नालों में न फेंके, ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।
 


अन्य पोस्ट