दुर्ग
अवैध वाहन पार्किंग, जुर्माना
14-May-2026 4:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 14 मई। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा प्रतिष्ठानों एवं अन्य जगहों पर वाहन खड़ी कर सडक़ बाधा करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार सुपेला आकाश गंगा क्षेत्र में सडक़ बाधा पाये जाने पर कुल 3200.00 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई है। बुधवार को जोन-1 नेहरू नगर के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वार्ड क्र. 17 आकाश गंगा परिसर में प्रतिष्ठानों के सामने अवैध रूप से वाहन खड़ा किया गया था। सडक़ बाधा करने पर संबंधित लोगों पर चालानी कार्यवाही की गई। इसी प्रकार राखी फर्नीचर रोड के सामने में अवैध रूप से सब्जी ट्रक पार्किंग किया गया था, जिनसे सडक़ और आवागमन बाधित के रूप में कुल 1800.00 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


