दुर्ग

निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का समर्पण दिवस
13-May-2026 8:27 PM
निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का समर्पण दिवस

भिलाई नगर, 13 मई। मानवता, प्रेम, विनम्रता और आध्यात्मिक जागृति के अद्वितीय प्रतीक युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह की पावन स्मृति को समर्पित ‘समर्पण दिवस’ का भावपूर्ण सत्संग कार्यक्रम आज संत निरंकारी सत्संग भवन सेक्टर 8 स्ट्रीट नम्बर 41,42 भिलाई समालखा में सायं 6.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक आयोजित किया गया है ।

दुर्ग भिलाई संयोजक सतपाल सिंह सैनी ने बताया कि निरंकारी बाबा हरदेव सिंह ने एकत्व में सद्भाव, वसुधैव कुटुम्बकम तथा एक को जानो, एक को मानो, एक हो जाओ जैसे दिव्य संदेशों के माध्यम से संपूर्ण मानवता को प्रेम और एकता के सूत्र में बाँधने का प्रयास किया।

संयोजक सतपाल सिंह सैनी ने बताया कि बाबा जी के दिव्य नेतृत्व में संत निरंकारी मिशन ने समाज सेवा को आध्यात्मिकता का अभिन्न अंग बनाते हुए रक्तदान, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य सेवाएँ, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं की ऊर्जा को आध्यात्मिक दिशा देने जैसे अनेक लोक कल्याणकारी कार्यों द्वारा समाज में सकारात्मक परिवर्तन की सशक्त धारा प्रवाहित की।

 बाबा जी का दृष्टिकोण स्पष्ट था कि ईश्वर की सच्ची भक्ति मानव सेवा के माध्यम से ही सार्थक होती है

 उन्होंने अपील की है कि समर्पण दिवस में  आध्यात्मिक सत्संग में सादर आमंत्रित हैं ।


अन्य पोस्ट