दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 मई। पूजा में शामिल होने परिवार सहित रायपुर जाना प्रार्थिया को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने घर का ताला तोडक़र जेवरात एवं नगदी रकम की चोरी कर ली। प्रार्थिया की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331 (4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि भाग्यश्री सूर्या सिद्धार्थ नगर काली मंदिर के पास की रहने वाली है। 9 मई को अपने पति की बड़ी बहन के घर पूजा होने के कारण सह परिवार दोपहर में घर में ताला लगाकर रायपुर गई हुई थी। 11 मई की सुबह जब घर वापस आई तो देखा कि घर के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो घर के दोनों आलमारी के ताले टूटे हुए थे। घर का सामान बिखरा हुआ था। आलमारी में रखे नगदी रकम 40 हजार रुपए एवं पुराने गहने जिसकी कीमत 20 हजार रुपए थी को अज्ञात आरोपी ने चोरी कर लिया था। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


