दुर्ग

दुर्ग प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म, फिर पारा पहुंचा सामान्य के पार
13-May-2026 5:42 PM
दुर्ग प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म, फिर पारा पहुंचा सामान्य के पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 मई।
अधिकतम तापमान में पिछले  24 घंटे में 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। आज दुर्ग प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां एक बार फिर पारा सामान्य के पार पहुंच गया है। वहीं अगले 4 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि की संभावना है। जानकारी के अनुसार दुर्ग में आज अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 5 डिग्री कम है। तापमान में वृद्धि के साथ ही उमस भरी गर्मी ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक एक द्रोणिका दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण से पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड एवं गंगीय पश्चिम बंगाल से होते हुए मणिपुर तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है। वहीं उत्तर मध्य उत्तरप्रदेश एवं आसपास इलाको में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित ऊपरी वायु चक्रवाती परि संचरण बना हुआ है। विभाग के अनुसार 13 से 16 मई तक एक दो स्थानों में मेघ गर्जन के साथ तेज हवा तथा हल्की बारिश होने की संभावना है।


अन्य पोस्ट