दुर्ग
कुम्हारी के खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
13-May-2026 5:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 13 मई। पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत एक शादी समारोह में डांस करने की बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। आरोपियों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पद्मनाभपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि हनोदा स्थित सन मैरिज पैलेस के पास शादी समारोह में आए दो पक्षों के बीच डांस करने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अज्ञात आरोपियों ने दो युवकों पर चाकू से प्राण घातक हमला कर दिया। इस घटना में ओडिशा निवासी संजय दीप और नवीन निहाल को चोटें आई। दोनों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ पर प्रारंभ कर दी है, फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


