दुर्ग

कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की भेंट, सौंपा ज्ञापन
11-May-2026 5:25 PM
कृषि अधिकारी संघ ने कृषि उत्पादन आयुक्त से की भेंट, सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 मई।
छ ग कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष लिखेश वर्मा, प्रांतीय महामंत्री मोहित जैन एवं अन्य सदस्यों द्वारा कृषि मंत्रालय के पूर्व कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार एवं नए कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी से सौजन्य भेंट कर ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने सदस्यों द्वारा पूर्व अधिकारी द्वारा कर्मचारी हित में किए गए उनके सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया उन्होंने भविष्य में भी सदैव सहयोग करने का विश्वास दिलाया।
 इसी तारतम्य में नए कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा संगठन के विषयों को गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श करने हेतु आगामी दिवसों में पुन: समय देकर मुलाकात करने हेतु आमंत्रित किया गया। इस सौजन्य भेंट के दौरान संघ से गोविंद गिरी गोस्वामी, योगेश वर्मा एवं प्रवीण  कुमार भी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट