दुर्ग

हत्या की कोशिश, फरार आरोपी गिरफ्तार
11-May-2026 4:37 PM
हत्या की कोशिश, फरार आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 11 मई।
हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को वैशाली नगर थाना पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी ने होली के दौरान हुए विवाद में युवक के सिर पर ईंट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

वैशाली नगर थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि 4 मार्च को नंदन कुमार साव अपने दोस्तों के साथ राजीव नगर जैतखाम के पास होली खेल रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के अमन मारकण्डेय और मनोहर टंडन वहां पहुंचे और खड़े होने की बात को लेकर विवाद करने लगे। विवाद बढऩे पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए नंदन के सिर पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई।

प्रार्थी की शिकायत पर वैशाली नगर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी अमन मारकण्डेय और कली उर्फ कली बाई को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था। वहीं मुख्य आरोपी मनोहर टंडन घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंट भी जब्त कर ली है।


अन्य पोस्ट