दुर्ग

केयर टेकर ने मालिक के मोबाइल से 1.67 लाख अपने खाते में ट्रांसफर किया, गिरफ्तार
10-May-2026 4:36 PM
केयर टेकर ने मालिक के मोबाइल से 1.67 लाख अपने खाते में ट्रांसफर किया, गिरफ्तार

दुर्ग, 10 मई। घर में केयर टेकर का कार्य करने वाले युवक ने मालिक के मोबाइल से 1.67 लाख ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर अपने खाते में ट्रांसफर कर दिया। मामले में भिलाईनगर पुलिस ने केयर टेकर को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि 8 मई  को प्रार्थिया डॉ. पूर्णिमा राज कछवाहा निवासी तालपुरी ए-ब्लॉक ने थाना भिलाई नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके यहां केयर टेकर का कार्य करने वाला तीरथ चौधरी उर्फ अन्नू ने उनके पति के मोबाइल का उपयोग करते हुए बिना जानकारी दिए यूपीआई माध्यम से अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर कुल 1,67,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया गया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में धारा 316(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम  ने तकनीकी जानकारी एवं बैंक ट्रांजेक्शन विवरण के आधार पर आरोपी को चिन्हित किया। आरोपी  तिरथ चौधरी उर्फ अन्नू (20 वर्ष) से पूछताछ करने पर उसके द्वारा रकम ट्रांसफर करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


अन्य पोस्ट