दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 8 मई। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुषमा जेठानी को सिंधी साहित्य एकेडमी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से सुषमा जेठानी का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भिलाई-3 पंचायत के अध्यक्ष शमन लाल नथानी तथा वैशाली नगर श्रीराम सिंधी पंचायत के अध्यक्ष दिलीप पवानी ने भी स्वागत एवं अभिनंदन किया।
श्री भसीन ने कहा कि यह एक सरल, सहज और सच्चे व्यक्तित्व का सम्मान करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि सुषमा दीदी जहाँ एक ओर पार्टी के लिए सदैव सक्रिय रहती हैं, वहीं समाज सेवा के कार्यों में भी हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती हैं। उनकी नियुक्ति से सिंधी साहित्य एवं संस्कृति को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।
कार्यक्रम में अजय भसीन, चिन्ना राव, शंकर सचदेव, सुनील मिश्रा, मनोहर कृष्णानी, मनोज माखीजा खुर्सीपार पंचायत सेक्टर 4 सिंधी पंचायत व समाज के अनेक गणमान्य नागरिक व्यापारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी शंकर सचदेव ने दी।


