दुर्ग

इलेक्ट्रीशियन के साथ मारपीट, जुर्म
07-May-2026 5:41 PM
इलेक्ट्रीशियन के साथ मारपीट, जुर्म

दुर्ग, 7 मई।  छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में ठेका श्रमिक के रूप में कार्य कर रहे इलेक्ट्रीशियन से आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटें आई। प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 3 (5), 351 (3)के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी एवेंद्र कुमार साहू  छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में ठेका श्रमिक के रूप में कार्य करता है। ग्राम धनोरा दुर्गा मंदिर के पास दो ट्रांसफर लगे हुए हैं जिसमें से एक का डियो गिरा हुआ था एवं एक का फ्यूज उड़ा हुआ था। 5 मई की रात लगभग 11 बजे सूचना मिलने पर उसे सुधारने  एवेंद्र कुमार साहू अपने साथी देवेंद्र साहू के साथ दुर्गा मंदिर के पास गया हुआ था। उसी समय ग्राम धनोरा का आरोपी सुनील साहू, गोपेश साहू उफऱ् गोपू उसके पास आकर कहने लगे कि हमारे द्वारा सूचना देने पर तुम लोग देर से आते हो कह कर गाली-गलौज करने लगे। जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्के से मारपीट किये जिससे से प्रार्थी को चोटें आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट