दुर्ग

परिवार गया कांकेर, जेवरात व सामान पार
06-May-2026 5:40 PM
परिवार गया कांकेर, जेवरात व सामान पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 मई।
किसी आवश्यक कार्य से कांकेर गए परिवार के घर का ताला तोडक़र अज्ञात आरोपी ने लाखों रुपए के जेवरात व सामानों की चोरी कर ली। प्रार्थिया की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 ए, 331 (4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया कि रजनी अरुण श्रीवास्तव गृहणी है और वह मकान नंबर 611 सुभाष नगर निवासी है। 30 अप्रैल की शाम को वह अपने घर में ताला लगाकर पति अरुण कुमार श्रीवास्तव के साथ किसी कार्य से कांकेर चली गई थी। उसने अपने भाई राजेश वर्मा को घर जाकर देखने के लिए बोली थी। 3 मई की सुबह 9 बजे उसका भाई फोन करके बताया कि घर के बाउंड्रीवाल के अंदर ग्रिल गेट टूटा हुआ है। तब प्रार्थिया ने बोली कि अंदर जाकर देखो। तब भाई ने घर के अंदर जाकर देखा तो बताया कि घर में चोरी हुआ है, सामान बिखरा पड़ा हुआ है, आलमारी का लॉकर टूटा हुआ है।

इस पर प्रार्थिया अपने पति के साथ वापस आई। घर पहुंच कर देखी कि उसके घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ है। आलमारी का लॉकर टूटा हुआ है।
 आलमारी में रखे एक नग सोने का हार, एक सोने का मंगलसूत्र छोटा पेंडल लगा हुआ, दो जोड़ी सोने की बालियां, दो नग सोने की अंगूठी, 8 जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी का करधन, एक चांदी की कटोरी चम्मच, 8 जोड़ी चांदी की बिछिया, 19000 रुपए नगद, एक सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर की अज्ञात चोर ने ग्रिल का ताला तोडक़र चोरी कर ली थी। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट