दुर्ग

निषाद समाज ने कराया दो बेटियों का विवाह
06-May-2026 5:38 PM
निषाद समाज ने कराया दो बेटियों का विवाह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 मई।
सामाजिक संदेश जन जागरूकता से प्रेरित होकर दुर्ग शहर निषाद समाज ने बोरसी निवासी अंजू निषाद एवं मंजू निषाद दोनों बेटियों की शादी प्रदेश संगठन एवं दुर्ग जिला निषाद समाज संगठन के सहयोग से आदर्श विवाह जिला कार्यालय पुलगांव में पूरे विधि विधान से कराई गई।

दुर्ग शहर विधानसभा के विधायक एवं मंत्री गजेन्द्र यादव ने कन्यादान एवं आशीर्वाद जैसे अवसर पर अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए सराहनीय सहयोग प्रदान किया। मंत्री ने टेंट व्यवस्था हेतु 10 हजार की नगद राशि प्रदान की तथा आवश्यक राशन सामग्री की सूची भी उपलब्ध कराई। तत्पश्चात लगभग 13,075 रुपए मूल्य की राशन सामग्री भी उपलब्ध कराई। उन्होंने कन्यादान टिकावन स्वरूप दोनों बहनों को एक-एक सिलाई मशीन दी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला अध्यक्ष डॉ. घनश्याम निषाद, रामेश्वर निषाद पुरोहित, मल्लेश निषाद अंकेक्षक प्रदेश एवं जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा बिरेंद्र कुमार निषाद, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोषी निषाद, दुर्ग शहर अध्यक्ष विष्णु निषाद, सचिव मनहरण निषाद, रतन निषाद, संजय जलतारे, भीम सिंह निषाद, विनोद निषाद, पुलगांव सियाराम निषाद, केवल निषाद, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष धन्वंतरी निषाद, हेमलता निषाद, महिला प्रकोष्ठ दुर्ग शहर अध्यक्ष क्षमा जलतारे, कुसुम निषाद सहित समाज के कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट