दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 6 मई। पीएम श्री सेजेस विद्यालय कुम्हारी में एलुमिनी मीट का आयोजन संम्पन्न हुआ इस आयोजन ने 1984 से लेकर 2010 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया स्थानीय विद्यार्थियों के अलावा रायपुर, भिलाई, हैदराबद, जम्मू कश्मीर और मुम्बई में रहने वाले विद्यार्थी जिन्होंने इस विद्यालय से पढ़ाई की ऐसे देशभर से करीब 210 विद्यार्थी और 111 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मां सरस्वती के तैल चित्र में पूलमाला और दीप प्रज्वलन कर किया गया इसके पश्चात सभी भूतपूर्व विद्यार्थियों और शिक्षकों का तिलक लगाकर बाजे गाजे के साथ स्वागत किया गया। सकूल के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया ।
अपने स्वागत भाषण में वर्तमान प्राचार्य विजया श्रीवास्तव ने सभी छात्रों को वर्तमान में विद्यालय की गतिविधियों तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन से अवगत कराया तत्पश्चात सभी भूतपूर्व छात्र-छात्राओं ने विद्यालय से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को सबके साथ साझा किया। प्राचार्य ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह इस विद्यालय के लिए यह गर्व की बात है कि हमारे इन्हीं भूतपूर्व विद्यार्थियों में कुछ विद्यार्थी देश के लिए गलवाल युद्ध, ऑपरेशन सिंदूर में देश के लिए लड़ाई लड़ी हमे गर्व है कि ऐसे योद्धा इस स्कूल के विद्यार्थी रहे हैं वहीं कुछ विद्यार्थी भारत सरकार में मौसम विभाग के वैज्ञानिक, मुम्बई कॉलेज में वाइस प्रिंसिपल, अन्कोलॉजी विभाग में रिसर्च करने वाले, कुछ उच्च खेती करने वाले कृषक, व्यवसायी, प्रोफेसर तथा विभिन्न क्षेत्रों में अपने विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। उपस्थित भूतपूर्व विद्यार्थियों ने अपने परिचय के साथ अपने अंदर की प्रतिभा जैसे गीत, कविता, तो किसी ने नृत्य के माध्यम से मंच में अपनी प्रस्तुति दी। वहीं मनोरंजन के लिए कार्यक्रम के मध्य में वर्तमान छात्रों द्वारा बारह मासी और संबलपुरी जैसे नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति दी। इस आयोजन में प्रतिभावान छात्र कु.रिया साहू जो कि इस वर्ष के 12 वीं बोर्ड परीक्षा में छग के टॉप 10 में 4 था स्थान प्राप्त की है एवं ,कु.साक्षी देवांगन जो कि 10वीं बोर्ड परीक्षा में जिला स्तर पर 8 वां स्थान प्राप्त की है इनका सम्मान किया गया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम के संयोजक एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष आलोक दुबे ने कार्यक्रम के उद्देश्य को विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि सभी अपने अपने क्षेत्र में तथा अपने जीवन में व्यस्त रहतेे हैं एलुमिनी के माध्यम से आज एक दूसरे से मिलना हो गया हमने एक दूसरे का हाल चाल जाना जिससे संबंध और घनिष्ट हो गए भविष्य में हमसब एक दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े होंगे।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र से पूर्व सभी लोगों ने सामूहिक भोजन किया। सदस्यों में शाला विकास समिति के अध्यक्ष आलोक दुबे, सांसद प्रतिनिधि सुजीत यादव, सदस्य दीपक बैस, तनय जैन, हरिदास वैष्णव, अनिल भाई चौहान, नीलम बंजारे, नीतू पॉल साथ ही भूतपूर्व छात्रों में से नीलेश पॉल, हितेश वरु, अशोक राठी, विशाल राठौड़, कृष्णा राठी आदि के साथ स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण स्कूल स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में इस विद्यालय के भूतपूर्व छात्र एवं शिक्षक जो दिवंगत हो चुके हैं उन्हें नम आंखों से 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के अंत मे सभी लोगों का सांसद प्रतिनिधि एवं भूतपूर्व छात्र सुजीत यादव ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक लंबे अंतराल के बाद अपने सहपाठियों से मिलना सुखद है। सभी के अथक प्रयास से ही यह संभव हो पाया। भविष्य में भी हम प्रयास करेंगे कि ऐसे ही कार्यक्रम कर पाएं। वर्षों से जो स्कूली जीवन छोड़ चुके हैं ऐसे मित्रों से वर्षों बाद मिलना शानदार रहा । अंत मे सभी ने साथ मिलकर आतिशबाजी की और विद्यालय को यथायोग्य सहयोग भी दिया। समापन पश्चात अपने गंतव्य को जाते हुए कई विद्यार्थी भावुक भी हो गए।


