दुर्ग
राजनांदगांव, 5 मई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग छत्तीसगढ़ की सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत समाजशास्त्र विषय में केदार कुमार साहू को ग्रामीण विकास में पंचायती राज की भूमिका का अध्ययन नामक शोध शीर्षक पर पीएचडी की उपाधि प्रदान किया गया।
शोध निर्देशक डॉ. अश्विनी महाजन प्राचार्य भिलाई 03 कॉलेज दुर्ग के मार्गदर्शन में शोध कार्य पूर्ण किया। शोधार्थी द्वारा प्राप्त निष्कर्ष में ग्रामीण विकास में नवाचार पर सुझाव देते युवाओं की राजनीति में समाज सेवा की भावना का ह्रास पाया गया। वहीं 2005-06 के बाद ग्रामीण विकास में वृद्धि दर्ज किया गया। परिणामस्वरुप ग्रामीण रोजगार व कृषि में नवीन तकनीकी, गांव में पेयजल आपूर्ति, पक्की सडक़ तथा गांव से खेतों की ओर जाने वाले मार्ग (धरसा) में सुधार हुआ है। जिससे कृषि कार्य में लाभ मिल रहा है। केदार कुमार राजनांदगांव जिले के घुमका तहसील के अंतर्गत सलोनी निवासी है। उनके पिता राजमिस्त्री का कार्य करते हैं तथा केदार कुमार वर्तमान में अतिथि व्याख्याता के रूप में शासकीय महाविद्यालय कटे कल्याण में कार्य कर रहे हैं।


