दुर्ग

प्रकाश बने इंटक के दुर्ग शहर अध्यक्ष
05-May-2026 9:38 PM
प्रकाश बने इंटक के दुर्ग शहर अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 5 मई। युवा नेता प्रकाश शिवणकर को दुर्ग शहर जिला छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय श्रमिक संघ (इंटक) का अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी यह नियुक्ति इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजीव रेड्डी एवं राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह की अनुशंसा एवं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के अनुमोदन पर इंटक के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार साहू द्वारा की गई है।

श्री शिवणकर की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उन्हें बधाईयों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि इंटक के नवनियुक्त दुर्ग शहर अध्यक्ष प्रकाश शिवणकर कांग्रेस के विचारधारा व सिद्धांतों से प्रभावित होकर लंबे समय से पार्टी में योगदान दे रहे है। वे 1987 में एनएसयूआई के सचिव व 1996 में युवक कांग्रेस दुर्ग के उपाध्यक्ष पद को भी सुशोभित कर चुके है। वर्तमान में वे भिलाई स्टील प्लांट रेल मिल के उपाध्यक्ष है। सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में लगातार उनकी सक्रियता पहचान है।

श्री शिवणकर को मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद,पूर्व सभापति राजेश यादव, प्रेमलता साहू, कल्याण सिंह ठाकुर, कौशल किशोर सिंह, राजकुमार वर्मा, धनेंद्र चंदेल, अजय सुरपाम,शिवाकांत तिवारी,हेमंत तिवारी, जितेंद्र तिवारी, सुशील भारद्वाज,नासिर खोखर,सोमू मुखर्जी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा ने बधाई दी है।


अन्य पोस्ट