दुर्ग
3 राज्यों में भाजपा की जीत पर सांकरा में जश्न
05-May-2026 3:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 5 मई। तीन राज्यों में भाजपा की जीत के बाद अमलेश्वर मंडल अंतर्गत ग्राम सांकरा में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान नंदी चौक में कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई और झालमुड़ी वितरित की गई।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और जीत को जनसमर्थन का परिणाम बताया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मनहरण सिंगौर, बूथ अध्यक्ष छोटू यादव, तिहारु बघेल, संजय सिंगौर (पंच), तुलाराम सिंगौर (पंच), संतोष सिंगौर, कामता सिंगौर, कृष्णा साहू, लक्ष्मी सिंगौर, यशवंत जांगड़े, उग्रसेन सिंगौर, बिदेश्वर विश्वकर्मा, दानेश्वर सिंगौर, राधे बंधे, तुलसी यादव, संभु सिंगौर, साहिल सिंगौर, कृष्णा सिंगौर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


