दुर्ग

काव्य गोष्ठी का आयोजन
03-May-2026 10:33 PM
काव्य गोष्ठी का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 मई।
प्रगतिशील जन विचारधारा की साहित्यिक संस्था आरंभ  द्वारा पीजी नर्सिंग कॉलेज सेक्टर 9 में राज्य स्तरीय काव्य पाठ एवं कविता के संवाद पर चर्चा का आयोजन किया गया था।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि व्यंग्यकार कवि रवि श्रीवास्तव, पीजी नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रोजा प्रिंसी ने अध्यक्षता की। कविताओं पर संवाद चर्चा कल्याण महाविद्यालय हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉक्टर अंजन कुमार ने की। इस दौरान आरंभ के मुख्य सलाहकार डॉ. महेश चंद्र शर्मा, मुख्य संरक्षक कैलाश जैन बरमेचा और कॉलेज की उप प्राचार्य डॉ. जी हेमावती उपस्थित थे। उद्बोधन आरंभ के अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने किया, वहीं कार्यक्रम का मंच  का संचालन महासचिव नूरस्सबाह सबा ने किया।

आभार व्यक्त कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रजनी नेल्सन ने किया। इस अवसर पर पीजी नर्सिंग कॉलेज की ओर से डॉ. जी हेमावती, चंद्रकला लिल्हारे, सुष्मिता राय, नूतन निराला, डॉली सिन्हा, अफसा बानो सहित अन्य ने अपनी रचनाएं पढ़ी। वहीं आरंभ की ओर से विपुल सेन, डॉ विजय गुप्ता, जावेद हसन भाईजान, डॉ. नौशाद सिद्दीकी, नवेद रजा दुर्गवी, अनीता करडेकर, दिप्ती श्रीवास्तव आदि ने अपनी रचनाएं पढ़ी।
 इस दौरान डॉ. अंजन कुमार ने कहा कि अच्छी कविता लिखने के लिए हिंदी के महत्वपूर्ण वरिष्ठ और नए कवियों की कविताओं को पढऩा बहुत जरूरी होता है, कविता कम से कम शब्दों में अधिक से अधिक कहने की कला है।


अन्य पोस्ट