दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 मई। श्री महावीर जैन विद्यालय, शिक्षक नगर दुर्ग के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है कक्षा 10वीं का परिणाम कक्षा 10वीं का कुल परीक्षा परिणाम 76 प्रतिशत रहा। देवश्री चौधरी ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। मिताली राजपूत ने 89 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान एवं शौर्य शर्मा ने 88.16 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 12वीं का कुल परीक्षा परिणाम 75 फीसदी रहा। कॉमर्स संकाय में आयुष गुप्ता ने 84 फीसदी अंकों के साथ प्रथम स्थान, नूतन सोनी ने 82 फीसदी अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा मौर्या कुरैशी ने 81 फीसदी अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। गणित संकाय में करुणा देवांगन ने 82 फीसदी अंकों के साथ प्रथम स्थान, वैष्णवी पटेल ने 79त्न अंकों के साथ द्वितीय स्थान एवं एन. रितिका ने 78.2 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय की प्राचार्या तथा श्री जैन तरुण क्लब के अध्यक्ष मनीष पारख, सचिव मनोज जैन एवं सभी पदाधिकारियों ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


