दुर्ग

ब्रह्माकुमारीज बघेरा दुर्ग में आयोजित समर कैंप स्थगित
01-May-2026 6:46 PM
ब्रह्माकुमारीज बघेरा दुर्ग में आयोजित समर कैंप स्थगित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 मई।
तेज गर्मी और लू को मद्देनजर रखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए समस्त समर कैंप के आयोजन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया है। संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग (दुर्ग संभाग) द्वारा निर्देशित किया गया है समर कैंप का आयोजन न करें। इसलिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आनंद सरोवर बघेरा में 3 से 10 मई को संस्कार समर कैंप 2026 आयोजित होने वाला था उसे स्थगित किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट