दुर्ग
46 डिग्री गर्मी में निगम का एटीएम ठप-वोरा
01-May-2026 6:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 मई। शहर में 45-46 डिग्री की भीषण गर्मी के बीच नगर निगम द्वारा स्थापित पानी एटीएम पिछले 15-20 दिनों से बंद पड़े हैं, जिससे बस स्टैंड के यात्रियों, दुकानदारों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पैसे डालने के बावजूद पानी न निकलने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जनता की शिकायत पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा अपने कांग्रेस साथियों के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल चर्चा कर समस्या के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


