दुर्ग
नहर किनारे अवैध शराब बेच रहा युवक गिरफ्तार
01-May-2026 5:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 1 मई। थाना उतई पुलिस ने अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करते एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से शराब जब्त की है।
उतई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पाटन पुल नहर किनारे एक युवक अवैध शराब रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 29 पौवा देशी मसाला शराब (कुल 5.2 बल्क लीटर) बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 2900 रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी की पहचान शत्रोहन यादव (41 वर्ष) निवासी ग्राम सेलूद थाना उतई के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


