दुर्ग
10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन, विद्यार्थियों का सम्मान
27-Apr-2026 4:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 27 अप्रैल। विचक्षण जैन विद्यापीठ में सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्य स्वप्निल जैन ने विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन पर बधाई देते हुए उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्राचार्य ए.पी. सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आगे की पढ़ाई के लिए मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, स्टाफ और प्रशासनिक टीम के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस तरह के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


