दुर्ग
मरोदा ब्रिज से कूदकर खुदकुशी की कोशिश, युवक गंभीर
27-Apr-2026 4:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 अप्रैल। नेवई थाना अंतर्गत रविवार को एक युवक ने आत्महत्या के प्रयास में मरोदा ब्रिज से छलांग लगा दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, घायल युवक धनोरा का निवासी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह पिछले दो वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज चल रहा था। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे निगरानी में रखा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


