दुर्ग
दुर्ग, 27 अप्रैल। कार से ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गुरू 777 एप के माध्यम से सट्टे का पैनल चला रहा था। कार्रवाई के दौरान लैपटॉप, दो महंगे मोबाइल एवं एक क्रेटा कार जब्त की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की। एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया, दुर्ग पुलिस लगातार अवैध ऑनलाइन सट्टा एवं जुआ गतिविधियों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई कर रही है। इस बीच थाना छावनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खुर्सीपार निवासी आरोपी इरफान पाशा (35) कार में बैठकर गुरू 777 नाम के ऑनलाइन सट्टा एप के माध्यम से सट्टा खिला रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम बैकुंठ धाम वाटिका गेट के सामने, कैम्प-2 पहुंची।
जहां घेराबंदी कर इरफान को पकड़ लिया। क्रेटा कार (सीजी 04 एमए 1235) की तलाशी ली गई, जिसमें आरोपी को लैपटॉप, आईफोन और 80 हजार रुपए स्मार्ट वॉच मिली। प्रकरण में उससे जुड़े अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।


