दुर्ग
भिलाई नगर, 26 अप्रैल। उतई पुलिस ने अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री की तैयारी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 55 पौवा देशी मदिरा जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना उतई क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति उतई शराब भट्टी के पास अवैध रूप से शराब बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदेही को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुकेश नौरंगे उर्फ नजरू बताया। आरोपी के कब्जे से दो सफेद बोरियों में रखे 55 नग शोले मशाला देशी मदिरा पौवा बरामद किया गया।
इस संबंध में थाना उतई में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से शराब का परिवहन एवं बिक्री कर रहा था।


