दुर्ग
नियम का उल्लंघन वाहन चालकों पर जुर्माना
25-Apr-2026 4:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 अप्रैल। लग्जरी एवं एसयूवी वाहनों पर विशेष अभियान चलाकर 52 वाहनों पर यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। शाम 6 से रात्रि 12 तक विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 52 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं शराब सेवन, तेज़ रफ़्तार, ब्लैक फिल्म लगाने वाले, मोडिफाइड वाहन एवं प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई है।
यातायात पुलिस ने बताया कि 23 अप्रैल को शाम 6 बजे से रात 12 तक दुर्ग भिलाई क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले एवं संवेदनशील चौक चौराहा पर लापरवाही पूर्वक खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले लग्जरी वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है। यह अभियान सिविक सेंटर, सूर्या मॉल चौक, जुनवानी चौक, रिसाली मार्केट, जेल तिराहा में विशेष पॉइंट बनाकर जांच की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


