दुर्ग

मवेशियों का अवैध परिवहन, चार आरोपी गिरफ्तार
25-Apr-2026 4:00 PM
मवेशियों का अवैध परिवहन, चार आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 25 अप्रैल। मवेशियों की अवैध परिवहन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मवेशी एवं पिकअप वाहन के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के प्रावधानों के तहत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपियों से 6 मवेशी एवं परिवहन पिकअप वाहन सहित कुल 2,32,000 रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी युवराज साहू ने शिकायत की थी। इस पर 23 अप्रैल की रात को चिखली चौक के पास संदेहास्पद वाहन सीजी 05 डी 1007 को रोक कर जांच की गई। इस वाहन में 6 नग मवेशी को ठूस-ठूस कर बिना चारा पानी के क्रूरता पूर्वक परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी निर्मल मनेश्वर निवासी मुंडीवाडा थाना कटंगी, तुलसीराम नागेश्वर थाना कटंगी, जयपाल नागेश्वर थाना कटंगी जिला बालाघाट, भगतराम खरे थाना अरी जिला सिवनी को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के खिलाफ पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4,6 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 (1) (घ) के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।


अन्य पोस्ट