दुर्ग
भिलाई नगर, 23 अप्रैल। संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन भिलाई दुर्ग द्वारा सेक्टर 8 भिलाई में बाबा गुरबचन सिंह की पावन स्मृति में ‘मानव एकता दिवस’ 24 अप्रैल 2026 को श्रद्धा, समर्पण और प्रेममय वातावरण में संत निरंकारी भवन सेक्टर 8 स्ट्रीट नम्बर 41 भिलाई में विशाल रक्तदान शिविर एवं आध्यात्मिक सत्संग आयोजित किया जा रहा है , जो संपूर्ण मानव जाति को एकत्व, सेवा का अमूल्य संदेश प्रदान करेगा
दुर्ग भिलाई संयोजक सतपाल सिंह सैनी ने बताया कि यह पुण्य प्रयास सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की दिव्य शिक्षाओं का सजीव एवं प्रेरणादायी प्रतिबिंब है, जो मानव हृदय में प्रेम, एकत्व और सह-अस्तित्व की पावन ज्योति प्रज्वलित करता है।
श्री सैनी ने जानकारी दी है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्तदान शिविर सेक्टर 8 भिलाई में स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन सडक़ नम्बर 41 में आयोजित किया गया है जिसमें भिलाई दुर्ग जामुल, उतई, दल्ली राजहरा सहित जिले के दूरस्थ अंचल से निरंकारी मिशन के सैकड़ों अनुयाई रक्तदान शिविर में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष दुर्ग जिला का सबसे अधिक 320 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने अपील की है कि रक्तदान करे जीवनदान करे। विशाल रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी शंकर सचदेव ने दी।


