दुर्ग

बैसाखी पर शरबत व प्रसाद वितरण
16-Apr-2026 5:28 PM
बैसाखी पर शरबत व प्रसाद वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 16 अप्रैल।
पंचशील पंजाबी एसोसिएशन, भिलाई द्वारा बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य पर कल सुबह 10 बजे से सेंट्रल एवेन्यू सेक्टर 5 चौक में शरबत एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया।
समाज के सम्मानित सदस्यों ने अपना बहुमूल्य समय और सेवा दी जिससे पर्व मंगलमय तरीके से सम्पन्न हुआ। सुबह से दोपहर एक बजे तक सेंट्रल एवेन्यू से गुजरने वाले लगभग हर व्यक्ति ने शरबत और प्रसाद ग्रहण किया । पंचशील पंजाबी एसोसिएशन, भिलाई के संरक्षक नरेश खोसला, अध्यक्ष कैलाश मल्होत्रा, सलाहकार अजय भसीन ने शुरू से अंत तक अपना पूरा समय दिया।

साथ ही सभा के पदाधिकारी सर्व जितेंद्र उप्पल, राम ओबराई, राकेश मल्होत्रा, भूषण अधलखा, उमेश ग्रोवर, राकेश भसीन, हेमंत सोनी, बलबीर सहगल, अरुण ग्रोवर, अनुपम कथूरिया, संजय भाटिया, जगदीश आहूजा, राज नैय्यर, अनिल अरोड़ा, हेमंत अरोड़ा, अतुल महाजन, नयन गुप्ता आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान और सहयोग  दिया ।
पूरी टीम ने पर्यावरण और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए एक भी डिस्पोजल को कार्यक्रम स्थल पर नहीं छोड़ा। हर सदस्य ने अपने हाथों से स्थल के चारों तरफ़ सफ़ाई की। इस कार्य के लिए अध्यक्ष कैलाश मल्होत्रा ने सभी को धन्यवाद और नमन किया।

यह जानकारी समाज के महा सचिव श्री जितेंद्र उप्पल ने देते हुए कहा की इस तरह का कार्यक्रम आगामी रविवार से शुरू होगा और हर रविवार जून अंत तक किया जाएगा, जिसका स्थान पंजाबी पैलेस, मंदिर रोड, सेक्टर-5 होगा।


अन्य पोस्ट