दुर्ग

करोड़ों के विकास कार्यों को मिलेगी हरी झंडी, सीएम करेंगे भूमिपूजन
16-Apr-2026 4:45 PM
करोड़ों के विकास कार्यों को मिलेगी हरी झंडी, सीएम करेंगे भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 अप्रैल।
निगम दुर्ग क्षेत्र में प्रस्तावित विभिन्न बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों के भूमिपूजन को लेकर महापौर अलका बाघमार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से समय की मांग की है।
इस संबंध में बुधवार को महापौर ने मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात कर शहर के समग्र विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महापौर अलका बाघमार के एक वर्ष के शानदार कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सीएम श्री साय ने कहा कि शहर के विकास और जनहित में किए गए कार्य सराहनीय हैं और आगे भी इसी तरह प्रगति जारी रहे। मुलाकात के दौरान महापौर ने नगर निगम क्षेत्र में प्रस्तावित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की जानकारी देते हुए उनके भूमिपूजन हेतु समय देने का आग्रह किया।

महापौर ने बताया कि दुर्ग निगम क्षेत्र अंतर्गत होने वाले विकास कार्यों में मल्टी लेवल पार्किंग, एसएलआरएम सेंटर, एसटीपी, अधोसंरचना संधारण कार्य, नगरोत्थान योजना शामिल हैं, जिनसे शहर के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महापौर को आश्वस्त करते हुए कहा कि इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों के भूमिपूजन के लिए शीघ्र ही उपयुक्त तिथि निर्धारित की जाएगी। उन्होंने नगर विकास के इन प्रयासों की सराहना भी की। सीएम से मुलाकात के बाद महापौर अलका बाघमार ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से दुर्ग शहर में यातायात, स्वच्छता, सीवेज प्रबंधन और शहरी सुविधाओं में बड़ा बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि निगम का लक्ष्य दुर्ग को एक आधुनिक, स्वच्छ और व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करना है।


अन्य पोस्ट