दुर्ग

कांग्रेसियों ने पीडब्लूडी दफ्तर घेरा
16-Apr-2026 4:33 PM
कांग्रेसियों ने पीडब्लूडी दफ्तर घेरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 अप्रैल।
बोरीगारका से कातरो मार्ग में किए गए सडक़ निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्र में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित इस मार्ग में सिंचाई नाला होने के बावजूद पुल का निर्माण नहीं किया गया, बल्कि केवल पाइप डालकर सडक़ बना दी गई है, जो तकनीकी दृष्टि से त्रुटिपूर्ण एवं पूरी तरह अनुपयुक्त है। इससे जल निकासी बाधित होने और कृषि कार्य प्रभावित होने की आशंका गहरा गई है। इस गंभीर समस्या को लेकर क्षेत्र के किसानों द्वारा 18 मार्च 2026 एवं 25 मार्च 2026 को पूर्व में भी शिकायतें एवं आवेदन प्रस्तुत किए गए थे। साथ ही जल संसाधन विभाग द्वारा भी पुल निर्माण हेतु पत्र जारी किया गया था, किंतु लोक निर्माण विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी।
उक्त मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेसजनों एवं किसानों ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर कलेक्टर दुर्ग के नाम ज्ञापन सौंपा और तत्काल पुल निर्माण की मांग रखी। लोक निर्माण विभाग के कार्यालय घेराव एवं प्रदर्शन के बाद प्रशासन हरकत में आया, जिसमें कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग दुर्ग द्वारा लिखित में आश्वासन दिया गया कि उक्त स्थल पर पक्का पुल निर्माण कार्य जून 2026 तक पूर्ण करवा लिया जाएगा।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, उपाध्यक्ष शमशीर कुरैशी, महामंत्री राम सुर्यवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, कार्यालय प्रभारी जयप्रकाश साहू, चुम्मन यादव, झमित गायकवाड़, पुष्पा साहू, डिकेंद्र हिरवानी, तोषण साहू, द्वारिका साहू, लुकेश्वरी यादव, सुरता सिंह, शुभम बंभोले, मुन्ना पांडेय, गिरीश साहू, नीलाम्बर साहू, मोहित वालदे, किशन गजपाल, छन्नू गजपाल, शती बघेल, इंद्रकुमार यादव, राम लाल, लीमेश्वर, जानकी, चंद्रमणि, भुनेश्वरी, योगेश्वरी, मनोहर सोनबेर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट