दुर्ग

अवैध भवन कब्जा मुक्त
15-Apr-2026 7:53 PM
अवैध भवन कब्जा मुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 15 अप्रैल।
राष्ट्रीय बौद्ध महासभा की शिकायत पर नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित एक भवन को कब्जा मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई निगम के जोन 3 मदर टेरेसा नगर क्षेत्र में की गई जहां संबंधित भवन पर अनाधिकृत रूप से कब्जा कर संचालन किया जा रहा था।
 जोन-3 राजस्व विभाग एवं बेदखली की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद भवन को खाली कराते हुए उसे शील बंद कर अपने कब्जे में लिया। कब्जा मुक्त कराए गए भवन की चाबी विधिवत रूप से जोन 3 मदर टेरेसा नगर कार्यालय में जमा करा दी गई है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध कब्जों और अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार अधिकारियों को ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि शहर में कानून व्यवस्था एवं नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।


अन्य पोस्ट