दुर्ग

मासूम से रेप, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, सतनामी समाज का ज्ञापन
15-Apr-2026 7:45 PM
मासूम से रेप, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, सतनामी समाज का ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 अप्रैल।
सतनामी समाज और गुरु घासीदास सेवा समिति के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुनंदन सिंह राठौर को सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से दोषियों के विरुद्ध त्वरित और कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।  दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र (बंजारी पारा) में 10  अप्रैल को घटित घटना के सम्बन्ध में समाज की प्रमुख मांगें है जिसे ज्ञापन में उल्लेखित किया गया है।
समाज ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करते हुए पीडि़ता को जल्द न्याय दिलाने, आरोपी को फांसी की सजा या आजीवन कारावास जैसे कठोर दंड दिए जाने, संवेदनशील क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाने, पीडि़त परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता एवं आजीवन सहयोग प्रदान किये जाने तथा राज्य सरकार से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए ठोस एवं प्रभावी नीति लागू करने विषयक मांग की है। ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी इस प्रकार की जघन्य घटना करने का साहस न कर सके।

समाज ने पूर्व में भी बेटियों और बहनों के साथ  घटित घटनाओं पर चिंता प्रकट करते हुए शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया ताकि आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही समुचित कार्यवाही के अभाव में सतनामी समाज जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। समाज पीडि़त परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगा।


अन्य पोस्ट