दुर्ग

डॉ. अंबेडकर को किया याद
15-Apr-2026 3:52 PM
 डॉ. अंबेडकर को किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 15 अप्रैल। उतई में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को स्मरण किया। इस अवसर पर संविधान के अनुरूप कार्य करने और उसके मूल्यों को बनाए रखने की बात कही गई।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष डी.के. हिरवानी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम, पार्षद द्वारिका साहू, पूर्व पार्षद प्रहलाद वर्मा, पूर्व एल्डरमैन प्रेम नारायण साहू, मंडल उपाध्यक्ष भावेश नेताम, महिला कार्यकर्ता उसलेखा साहू, हुलसी वर्मा, ललिता बांधे, गुलशन शर्मा, शुभम बमभोले, जिला महामंत्री जामवंत गजपाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट