दुर्ग

भाजपाइयों ने की महामाया मंदिर की सफाई
14-Apr-2026 6:49 PM
भाजपाइयों ने की महामाया मंदिर की सफाई

कुम्हारी, 14 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी कुम्हारी मंडल के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा ही संगठन 7 अप्रैल से 12 अप्रैल गांव चलो अभियान एवम् स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ऐतिहासिक प्राचीन  महामाया मंदिर प्रांगण में साफ़ सफ़ाई किया गया। इस कार्यक्रम में  मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा, धान मण्डी सोसायटी कुम्हारी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, मीना वर्मा  अध्यक्ष नगर पालिका कुम्हारी, फिंगेश्वर साहू  उपाध्यक्ष कुम्हारी मंडल, दीपक चतुर्वेदी महामंत्री, सुश्री आयुषी पाण्डेय प्रदेश युवा मोर्चा पदाधिकारी, रीता पांडेय  महिला मोर्चा जिला मंत्री, सुनीता कुर्रे भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति सदस्य,  रामकुमार सोनी  ओबीसी मोर्चा जिला कार्यालय सह मंत्री, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुम्हारी  सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट