दुर्ग

गांव चलो-घर चलो अभियान फूंडा-देवादा में भाजपा का जनसंपर्क
14-Apr-2026 2:27 PM
गांव चलो-घर चलो अभियान  फूंडा-देवादा में भाजपा का जनसंपर्क

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 14 अप्रैल। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘गांव चलो, घर चलो अभियान’ के अंतर्गत आज ग्राम फूंडा एवं देवादा में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने घर-घर पहुंचकर आमजन एवं हितग्राहियों से सीधा संवाद स्थापित किया।

अभियान के दौरान केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, तथा राज्य सरकार की योजनाओं के लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। हितग्राहियों से इन योजनाओं के प्रभाव और उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने सरकार की योजनाओं के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं से उनके जीवन स्तर में सुधार आया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह भी सुनिश्चित किया कि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद तक उसका लाभ पहुंचाना है। ‘गांव चलो, घर चलो अभियान’ इसी दिशा में एक सशक्त कदम है, जिसके माध्यम से पार्टी सीधे जनता से जुडक़र उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रानी बंछोर मंडल अध्यक्ष पाटन, लोकमनी चंद्राकर पूर्व मंडल अध्यक्ष, जय वर्मा, केशव बंछोर रोशन वर्मा सरपंच फूंडा, लक्ष्मी वर्मा संरपंच देवादा, कुणाल वर्मा अध्यक्ष भाजयुमो पाटन निलेश्वर वर्मा प्राधिकृत फूंडा सोसायटी, पोषण वर्मा बसंत वर्मा हरि साहू तिरीथ साहू रामबाई संजीव कुंभकरण प्रेमलता सरोज बिन्नू वर्मा अजय  शंकर वर्मा सोहन साहू रवि अमरिका देवनारायण पंकज, टीकूम यादव,विक्रम यादव,भावेश यादव, जतिन यादव,बादल यादव,राहुल वर्मा, यश वर्मा, वाशु कौशिक, आशीष वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, हितग्राही एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट