दुर्ग
जनपद सभापति गोपाल ने पौधरोपण के लिए गड्ढा खोदने दिया ड्रीलिंग मशीन
13-Apr-2026 2:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
उतर्ई, 13 अप्रैल। जनपद पंचायत दुर्ग के सभापति गोपाल यादव ने डुन्डेरा में पौधरोपण करने वाले हितवा संगवारी संस्था के युवाओं को गड्ढा खोदने के लिए ड्रीलिंग मशीन प्रदान किया । उन्होंने डुन्डेरा नर्सरी पहुंचकर उक्त ड्रीलिंग मशीन की पूजा-अर्चना कर इसे पौधरोपण कार्य के लिए समर्पित किया, साथ ही मशीन से खोदे गए पहले गड्ढे में उन्होंने खुद हितवा संगवारी संस्था के युवाओं के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान संस्था के रोमशंकर यादव, राजेश चंद्राकर, हरीश साहू, प्रेम नारायण वर्मा , गुलशन कुमार देशमुख, राजकुमार सारथी, टिकेश्वर सार्वा, भरत चक्रधारी सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण संरक्षण कार्य से जुड़े ग्रामीण मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे